Skip to content
Breaking
Parliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive dayParliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive day
Politics

कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं भाजपा प्रदेश हेमंत खडेलवाल, महाले परिवार के घर पहुंचकर स्व. चिंधा बाई को दी श्रद्धांजलि।

PPurna Express DeskNewsroom · Betul, M.P
13 Sept 2026 · 07:28 pm 4 min 00 reading now
Aa
कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं भाजपा प्रदेश हेमंत खडेलवाल, महाले परिवार के घर पहुंचकर स्व. चिंधा बाई को दी श्रद्धांजलि।
बैतूल/भैंसदेही, शंकर राय/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खडेलवाल की सहजता, शालीनता और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता एक बार फिर देखने को मिली। रविवार को वे केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री एवं बैतूल सांसद दुर्गादास उइके के भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान के साथ भैंसदेही के कौड़ीढाना स्थित भाजपा नेता प्रमोद महाले के निजी निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने महाले परिवार की पूज्य माताजी एवं  बलराम महाले की धर्मपत्नी, विजय महाले की माताजी तथा प्रमोद महाले एवं शिक्षक अनिल महाले की माताजी स्वर्गीय श्रीमती चिंधा बाई महाले के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय चिंधा बाई महाले का निधन 29 जुलाई को हुआ था। पार्टी एवं शासन से जुड़े कार्यक्रमों की व्यस्तता के कारण प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खडेलवाल और केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके उस समय श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे। हालांकि, उन्होंने महाले परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थीं। रविवार को दोनों नेता स्वयं महाले परिवार के निवास पर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देकर परिजनों से मुलाकात की।

इस अवसर पर हेमंत खडेलवाल ने कहा कि मां से बढ़कर परिवार और संसार में कोई नहीं होता। मां के बिना परिवार अधूरा हो जाता है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चिंधा बाई महाले ने जिस तरह पूरे परिवार को एकजुट रखते हुए आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत किया, वह उनके संस्कारों और प्रेरणा का परिणाम है।

कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा में रहती है खडेलवाल की सहजता प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खडेलवाल का इस तरह कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के सुख-दुख में व्यक्तिगत रूप से शामिल होना उनकी शालीन और सहज कार्यशैली को दर्शाता है। 

भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी यह बात अक्सर चर्चा में रहती है कि प्रदेश के इतने महत्वपूर्ण दायित्व पर होने के बावजूद खडेलवाल अपने कार्यकर्ताओं से दूरी नहीं बनाते और उन्हें सम्मान के साथ सुनते हैं। कार्यकर्ता के सुख-दुख में खड़े रहना और जरूरत पड़ने पर स्वयं उसके घर पहुंचना उनकी कार्यशैली की खास पहचान मानी जाती है।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खडेलवाल एवं केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने महाले परिवार में विराजमान सिद्धिविनायक भगवान गणेश के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। गणेश उत्सव से पूर्व परिवार द्वारा तैयार की गई भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन कर उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी चर्चा की। 

इस दौरान भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, नरेश फाटे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#monsoon
Advertisement

Comments

Be respectful. Moderated by our desk.

No approved comments yet — be the first to add one.

More from Purna Express