Skip to content
Breaking
Parliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive dayParliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive day
India

भैंसदेही में धूमधाम से मनाई गई अन्ना भाऊ साठे की 106वीं जयंती, नपा.अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने नमो उपवन पार्क में प्रतिमा का फीता काटकर किया भव्य अनावरण

नगर में मंगलवार को लोकशाहीर एवं महान समाज सुधारक अन्ना भाऊ साठे की 106वीं जयंती बड़े ही धूमधाम,

PPurna Express DeskNewsroom · Betul, M.P
25 Aug 2026 · 03:55 pm 4 min 0
Aa
भैंसदेही में धूमधाम से मनाई गई अन्ना भाऊ साठे की 106वीं जयंती, नपा.अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने नमो उपवन पार्क में प्रतिमा का फीता काटकर किया भव्य अनावरण

(भैंसदेही शंकर राय) नगर में मंगलवार को लोकशाहीर एवं महान समाज सुधारक अन्ना भाऊ साठे की 106वीं जयंती बड़े ही धूमधाम, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई। जयंती समारोह में समाज के बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु, महिलाएं, युवा एवं विभिन्न जिलों से पहुंचे सामाजिक पदाधिकारी शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद अन्ना भाऊ साठे की जयंती के उपलक्ष्य में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। डीजे एवं जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा ने नगर का माहौल भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया। जगह-जगह नागरिकों ने शोभायात्रा का स्वागत भी किया।

जयंती समारोह का प्रमुख आकर्षण नमो उपवन पार्क में अन्ना भाऊ साठे की प्रतिमा का अनावरण रहा। नगर पालिका अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने विधिवत फीता काटकर अन्ना भाऊ साठे की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण के दौरान समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने नगर पालिका अध्यक्ष मनीष सोलंकी के समर्थन में जमकर नारे लगाए और उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह किलेदार, जनपद पंचायत सदस्य ऋषभदास सावरकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे, मनोनीत पार्षद विनोद सोनी, मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, मोहित राठौर, महेश थोटेकर, राहुल छत्रपाल एवं शोयब विंध्यानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी एवं समाजजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने अन्ना भाऊ साठे के सामाजिक संघर्ष, साहित्यिक योगदान एवं समाज के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया। जयंती समारोह ने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

प्रतिमा अनावरण के बाद उपस्थित लोगों ने अन्ना भाऊ साठे के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। भव्य शोभायात्रा, प्रतिमा अनावरण और बड़ी संख्या में समाजजनों की मौजूदगी के चलते अन्ना भाऊ साठे की जयंती का आयोजन नगर में यादगार बन गया।

#monsoon
Advertisement

Comments

Be respectful. Moderated by our desk.

No approved comments yet — be the first to add one.

More from Purna Express