Skip to content
Breaking
Parliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive dayParliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive day
Politics

पीढ़ियां बदलीं, कलाकार बदले लेकिन नहीं बदली रामलीला की परंपरा, भैंसदेही में 79 वर्षों से लगातार हो रहा रामलीला का मंचन

PPurna Express DeskNewsroom · बैतूल, M.P
6 Oct 2026 · 07:56 pm 4 min 00 reading now
Aa
पीढ़ियां बदलीं, कलाकार बदले लेकिन नहीं बदली रामलीला की परंपरा, भैंसदेही में 79 वर्षों से लगातार हो रहा रामलीला का मंचन

भैंसदेही। शंकर राय। भैंसदेही की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को वर्षों से जीवंत रखने वाली नवयुवक दुर्गा रामलीला मंडल की रामलीला इस वर्ष अपने गौरवशाली 80वें वर्ष में प्रवेश करने जा रही है। स्थानीय कलाकारों द्वारा निरंतर 79 वर्षों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है, जो नगर की समृद्ध धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन चुका है।

नवरात्रि पर्व को लेकर रामलीला मंडल द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 11 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ होने के साथ ही रामलीला मंचन की तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में समिति जुट गई है। नगर के राम मंदिर में प्रतिदिन रामलीला में अभिनय करने वाले कलाकारों को तालीम दी जा रही है, ताकि मंचन के दौरान कलाकार अपने अभिनय और संवादों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर सकें।

रामलीला मंडल के अध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि इस रामलीला की सबसे बड़ी विशेषता यहां के स्थानीय कलाकार हैं। करीब 5 वर्ष की उम्र के बच्चों से लेकर 90 वर्ष तक के लोग रामलीला के अलग-अलग पात्रों का अभिनय करते हैं। यही सहभागिता इस परंपरा को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों, संस्कारों और जीवन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी है। स्थानीय कलाकारों की मेहनत और समर्पण के चलते आज भी युवा और बच्चे बड़ी संख्या में रामलीला से जुड़ रहे हैं।

80वें वर्ष में प्रवेश करने जा रही भैंसदेही की यह रामलीला निश्चित रूप से नगरवासियों के लिए गौरव का विषय है। वर्षों पुरानी यह परंपरा आज भी उसी उत्साह और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ रही है और आने वाली पीढ़ियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दे रही है।

#monsoon
Advertisement

Comments

Be respectful. Moderated by our desk.

No approved comments yet — be the first to add one.

More from Purna Express