Skip to content
Breaking
Parliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive dayParliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive day
Politics

भैंसदेही में एक रात में पांच मंदिरों में चोरी, CCTV में दिखा संदिग्ध

भैंसदेही नगर और चिचोलीढाना क्षेत्र में एक ही रात में पांच प्रमुख मंदिरों में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

PPurna Express DeskNewsroom · बैतूल, एमपी
1 Aug 2026 · 07:38 pm 4 min 0
Aa
भैंसदेही में एक रात में पांच मंदिरों में चोरी, CCTV में दिखा संदिग्ध

(भैंसदेही शंकर राय)भैंसदेही नगर और चिचोलीढाना क्षेत्र में एक ही रात में पांच प्रमुख मंदिरों में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शातिर चोर ने चोरी को अंजाम देने से पहले ऐसी चाल चली कि आसपास रहने वाले लोग भी उसकी हरकतों से अनजान रहे। बताया जा रहा है कि चोर ने मंदिरों के आसपास बने मकानों के मुख्य दरवाजों को बाहर से लॉक कर दिया, ताकि चोरी के दौरान कोई भी व्यक्ति बाहर निकलकर उसका विरोध न कर सके।

जानकारी के अनुसार चोर ने प्राचीन शिव मंदिर भैंसदेही, देवी मंदिर भैंसदेही, प्राचीन दुर्गा मंदिर चिचोलीढाना, राधा-कृष्ण मंदिर चिचोलीढाना सहित कुल पांच मंदिरों को निशाना बनाया। देर रात हुई इन घटनाओं के बाद सुबह जब मंदिरों के पुजारी और श्रद्धालु पहुंचे तो चोरी का पता चला, जिसके बाद मंदिर समितियों में आक्रोश फैल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। टीम ने मंदिरों से फिंगरप्रिंट सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति मंदिरों के आसपास घूमता हुआ दिखाई दिया है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

घटना के बाद मंदिर समितियों के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक थाने पहुंचे तथा अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है और क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एफएसएल रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

More from this story

Story image 1
Story image 2
Story image 3
Story image 4
#district
Advertisement

Comments

Be respectful. Moderated by our desk.

Rakesh S.

Clear reporting. Please follow up on the timeline.

Priya M.

Would like to see district-level data on this.

More from Purna Express