Skip to content
Breaking
Parliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive dayParliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive day
India

हिल स्टेशन कुकरू में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अनोखा अंदाज़, खेत में पहुंच कर हल चलाया, युवक आग्रह पर लाठी घुमाई, योग से फिटनेस का संदेश

मध्य प्रदेश के बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में दो दिवसीय प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अलग-अलग रूप देखने को मिला। रविवार को उन्होंने किसान के खेत में हल चलाकर किसानों का उत्साह बढ़ाया, एक युवक के आग्रह पर लाठी भी घुमाई।

PPurna Express DeskNewsroom · Betul, M.P
4 Aug 2026 · 09:47 pm 4 min 0
Aa
हिल स्टेशन कुकरू में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अनोखा अंदाज़, खेत में पहुंच कर हल चलाया, युवक आग्रह पर लाठी घुमाई, योग से फिटनेस का संदेश
(भैंसदेही शंकर राय)मध्य प्रदेश के बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में दो दिवसीय प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अलग-अलग रूप देखने को मिला। रविवार को उन्होंने किसान के खेत में हल चलाकर किसानों का उत्साह बढ़ाया, एक युवक के आग्रह पर लाठी भी घुमाई।

 


मुख्यमंत्री सुबह योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एक सौ पच्चीसवें स्मरण दिवस लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ सुना। 



रविवार की सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुकरू के किसान मारोती बाबसकर के खेत पहुंचे। यहां उन्होंने खेत में स्वयं हल चलाकर खेती-किसानी से अपने जुड़ाव का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने किसान से खेती की स्थिति, फसल और कृषि कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने और सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया। 

खेत में मौजूद ग्रामीणों के बीच एक युवक ने मुख्यमंत्री से पारंपरिक शैली में लाठी चलाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने भी सहजता से आग्रह स्वीकार किया और कुछ देर तक लाठी घुमाकर अपना कौशल दिखाया। मुख्यमंत्री का यह अंदाज़ वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। 

अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह योगाभ्यास भी किया। उन्होंने विभिन्न योगासन कर नियमित योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री के संतुलित योगासन और सहज अभ्यास को देखकर वहां मौजूद लोग प्रभावित नजर आए। कई लोगों ने उनके साथ योग भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का माध्यम है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कुकरू प्रवास केवल सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया, स्थानीय संस्कृति और जनजीवन को करीब से देखा, किसानों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की तथा विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर लोगों से आत्मीय जुड़ाव स्थापित किया।
#monsoon
Advertisement

Comments

Be respectful. Moderated by our desk.

No approved comments yet — be the first to add one.

More from Purna Express