Skip to content
Breaking
Parliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive dayParliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive day
Politics

शक्ति केंद्र चुनालोहमा में संगठनात्मक बैठक, ग्रामीण चौपाल में विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने सुनी आमजन की समस्याएं

भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के भीमपुर मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र चुनालोहमा में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

PPurna Express DeskNewsroom · बैतूल, एमपी
6 Aug 2026 · 12:36 pm 4 min 0
Aa
शक्ति केंद्र चुनालोहमा में संगठनात्मक बैठक, ग्रामीण चौपाल में विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने सुनी आमजन की समस्याएं
 (भैंसदेही शंकर राय)भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के भीमपुर मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र चुनालोहमा में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए।

बैठक के बाद विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रातामती, प्रभुढ़ाना, कोहलूढ़ाना, पिपरिया एवं धमनिया के आमढ़ाना में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र निराकरण कराने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, भीमपुर मंडल अध्यक्ष अनिल उइके सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि संगठन की मजबूती और जनता से सतत संवाद ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर केंद्र और राज्य सरकार की

 जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक और ग्रामीण चौपाल के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों के साथ जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

#district
Advertisement

Comments

Be respectful. Moderated by our desk.

No approved comments yet — be the first to add one.

More from Purna Express