Skip to content
Breaking
Parliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive dayParliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive day
Politics

छोटे से गांव सावलमेंढा से निकला संघर्षशील युवा बना संगठन की मजबूत आवाज, सेवा, समर्पण और सक्रियता के दम पर सागर शिवहरे पर भाजपा ने जताया बड़ा भरोसा।

2017 से संगठन में सक्रिय, हर बूथ पर निभाई जिम्मेदारी;

PPurna Express DeskNewsroom · Betul, M.P
10 Aug 2026 · 12:45 am 4 min 0
Aa
छोटे से गांव सावलमेंढा से निकला संघर्षशील युवा बना संगठन की मजबूत आवाज, सेवा, समर्पण और सक्रियता के दम पर सागर शिवहरे पर भाजपा ने जताया बड़ा भरोसा।
भैंसदेही। (शंकर राय) कहते हैं कि बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए बड़ा शहर, धन-दौलत या राजनीतिक रसूख नहीं, बल्कि मेहनत, लगन, समर्पण और लोगों के बीच लगातार खड़े रहने का जज्बा जरूरी होता है। भैंसदेही क्षेत्र के छोटे से गांव सावलमेंढा से निकलकर सागर शिवहरे ने इसी सोच को अपनी कार्यशैली का आधार बनाया और आज संगठन तथा समाज के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हुए हैं।
सागर शिवहरे की पहचान एक ऐसे सरल, सहज और मिलनसार युवा के रूप में है, जो हर वर्ग के व्यक्ति की मदद के लिए हमेशा आगे खड़े दिखाई देते हैं। ग्रामीणों के सुख-दुख में सहभागी बनने और संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने की उनकी कार्यशैली ने उन्हें लगातार आगे बढ़ाया। यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी ने अब उन्हें पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त कर उनके प्रति अपना भरोसा और बढ़ाया है।

2017 से शुरू हुआ राजनीतिक सफर, जिम्मेदारियां बढ़ती गईं सागर शिवहरे ने वर्ष 2017 में राजनीति और संगठनात्मक कार्य की शुरुआत की। भारतीय जनता पार्टी ने सबसे पहले उन्हें युवा मोर्चा के महामंत्री की जिम्मेदारी दी। इसके बाद वर्ष 2021 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष का दायित्व मिला। संगठन ने जो भी जिम्मेदारी सागर को दी, उन्होंने उसे केवल पद के रूप में नहीं बल्कि सेवा और समर्पण के अवसर के रूप में स्वीकार किया।

पार्टी के कार्यक्रम हों, संगठनात्मक गतिविधियां हों या फिर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच बनाना—सागर शिवहरे ने हर जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाया। हर बूथ तक पहुंचकर पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को 100 प्रतिशत पूरा करने की उनकी सक्रियता ने संगठन में उनकी कार्यशैली को मजबूत पहचान दिलाई। आज जब उन्हें भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिला मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है, तो यह उनके वर्षों के संगठनात्मक परिश्रम और निरंतर सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है।

छोटे से गांव के कार्यकर्ता पर पार्टी ने जताया बड़ा विश्वास” नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सागर शिवहरे ने कहा कि एक छोटे से गांव से आने वाले सामान्य कार्यकर्ता पर पार्टी ने इतना बड़ा विश्वास जताया, यह उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार और क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह चौहान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

कोरोना काल में राजनीति नहीं, इंसानियत सबसे पहले सागर शिवहरे की सामाजिक सक्रियता की बात करें तो कोरोना संक्रमण का वह दौर भी याद आता है, जब ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में परिवार रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशान थे। ऐसे कठिन समय में जब लोग अपने घरों से निकलने तक में डर रहे थे, तब सागर शिवहरे अपने मित्रों के साथ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था की, जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित किया और ऐसे कई परिवारों की मदद की जिनकी रोज की मजदूरी बंद होने के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया था। सागर ने अपनी क्षमता के अनुसार इन परिवारों की जिम्मेदारी उठाते हुए उनके भोजन और आवश्यक जरूरतों में सहयोग किया।

यही वह दौर था जिसने सागर को लोगों के और करीब ला दिया। शायद यही कारण है कि आज भी ग्रामीण क्षेत्र में उन्हें केवल राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर नहीं, बल्कि मुश्किल समय में साथ खड़े रहने वाले व्यक्ति के रूप में याद किया जाता है।

दादा की स्मृति में तीन लाख रुपये खर्च कर बदल दी मोक्षधाम की तस्वीर सागर शिवहरे की समाजसेवा का एक और उदाहरण सावलमेंढा के मोक्षधाम में देखने को मिलता है। ग्रामीण लंबे समय से मोक्षधाम में टीन शेड, बैठक व्यवस्था और सौंदर्यीकरण की मांग कर रहे थे। पंचायत द्वारा राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण निर्माण कार्य कराने में असमर्थता जताई गई। ऐसे समय में सागर शिवहरे ने आगे बढ़कर अपने दादा की स्मृति में करीब तीन लाख रुपये की लागत से मोक्षधाम में टीन शेड, बैठक व्यवस्था और सौंदर्यीकरण का कार्य अपने स्तर पर कराया।

यह काम किसी राजनीतिक लाभ या प्रचार के लिए नहीं, बल्कि अपने गांव और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना से किया गया। आज ग्रामीण जब मोक्षधाम में बेहतर व्यवस्था देखते हैं तो सागर शिवहरे के इस प्रयास की सराहना करते हैं।

पद से ज्यादा महत्वपूर्ण है जनता का विश्वास सागर शिवहरे की कहानी सिर्फ एक राजनीतिक कार्यकर्ता के पद बढ़ने की कहानी नहीं है। यह उस युवा की कहानी है जिसने छोटे से गांव से निकलकर लगातार मेहनत की, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में समय दिया और जब जनता को जरूरत पड़ी तो राजनीति से ऊपर उठकर सेवा को प्राथमिकता दी।

एक ओर संगठन में लगातार सक्रिय रहकर पार्टी के हर कार्यक्रम को पूरी ताकत से जमीन पर उतारना और दूसरी ओर कोरोना जैसे संकट में जरूरतमंदों के साथ खड़े होना तथा अपने दादा की स्मृति में मोक्षधाम का विकास कराना—सागर शिवहरे की कार्यशैली को अलग पहचान देता है।

आज भाजपा ने उन्हें पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। यह जिम्मेदारी उनके लिए सिर्फ एक नया पद नहीं, बल्कि वर्षों से किए गए परिश्रम, संगठन के प्रति समर्पण और जनता के बीच बनाई गई विश्वसनीयता पर पार्टी की मुहर भी है।

सावलमेंढा जैसे छोटे से गांव से शुरू हुआ सागर शिवहरे का सफर अब जिले की संगठनात्मक राजनीति तक पहुंच चुका है। आने वाले समय में नई जिम्मेदारी के साथ वे संगठन और समाज के लिए कितना बड़ा योगदान देते हैं, इस पर क्षेत्र की नजर रहेगी।

2017 से शुरू हुआ राजनीतिक सफर, युवा मोर्चा महामंत्री से लेकर मंडल अध्यक्ष और अब भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री की जिम्मेदारी—हर बूथ पर पहुंचकर पार्टी के कार्यक्रमों को 100 प्रतिशत देने वाले सागर ने कोरोना काल में जरूरतमंदों का थामा हाथ, दादा की स्मृति में तीन लाख की लागत से कराया मोक्षधाम का विकास।


#monsoon
Advertisement

Comments

Be respectful. Moderated by our desk.

No approved comments yet — be the first to add one.

More from Purna Express