Skip to content
Breaking
Parliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive dayParliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive day
Politics

विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने स्वर्गीय श्रीमती चिंधा बाई महाले को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस।

स्वर्गीय श्रीमती चिंधा बाई महाले को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

PPurna Express DeskNewsroom · Betul, M.P
11 Aug 2026 · 05:53 pm 4 min 0
Aa
विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने स्वर्गीय श्रीमती चिंधा बाई महाले को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस।
(भैंसदेही शंकर राय) भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने सोमवार को स्वर्गीय श्रीमती चिंधा बाई महाले के निधन पर उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

स्वर्गीय श्रीमती चिंधा बाई महाले, श्री बलराम महाले की धर्मपत्नी, श्री विजय महाले की पूज्य माताजी तथा भाजपा नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री प्रमोद महाले एवं शिक्षक श्री अनिल महाले की पूज्य माताजी थीं। उनके निधन से परिवार सहित क्षेत्र में भी शोक का वातावरण है।

विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि माता-पिता एवं परिवार के वरिष्ठ सदस्य का निधन पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति दें।

इस दौरान परिवारजनों एवं उपस्थित लोगों ने भी स्वर्गीय श्रीमती चिंधा बाई महाले को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


Advertisement

Comments

Be respectful. Moderated by our desk.

No approved comments yet — be the first to add one.

More from Purna Express