Skip to content
Breaking
Parliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive dayParliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive day
Politics

विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने ग्राम चिल्लोंर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का किया भव्य लोकार्पण,

ग्रामीणों को मिली बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात

PPurna Express DeskNewsroom · Betul, M.P
2 Sept 2026 · 04:15 pm 4 min 0
Aa
विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने ग्राम चिल्लोंर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का किया भव्य लोकार्पण,

(भैंसदेही शंकर राय)भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड भीमपुर अंतर्गत ग्राम चिल्लोंर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली। ग्राम चिल्लोंर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान की उपस्थिति में किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

नवीन भवन के शुरू होने से चिल्लोंर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अब अधिक आसानी और सुविधा के साथ मिल सकेगा। ग्रामीणों को सामान्य उपचार, प्राथमिक चिकित्सा, स्वास्थ्य जांच सहित आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी। नए भवन से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ ग्रामीणों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को भी आवश्यक उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिल सकें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

नवीन स्वस्थ केंद्र भवन के लोकार्पण से ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक एवं शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन से चिल्लोंर और आसपास के गांवों के लोगों को काफी राहत मिलेगी तथा समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

More from this story

Story image 1
Story image 2
#monsoon
Advertisement

Comments

Be respectful. Moderated by our desk.

No approved comments yet — be the first to add one.

More from Purna Express