Skip to content
Breaking
Parliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive dayParliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive day
Politics

भाजपा जिला कार्यसमिति की घोषणा,अनिल सिंह ठाकुर ,रिषभदास सावरकर, प्रमोद महाले,कैलाश शिवहरे के आमंत्रित सदस्यों घोषित।

घोषित जिला कार्यसमिति

PPurna Express DeskNewsroom · Betul, M.P
4 Sept 2026 · 09:38 pm 4 min 0
Aa
भाजपा जिला कार्यसमिति की घोषणा,अनिल सिंह ठाकुर ,रिषभदास सावरकर, प्रमोद महाले,कैलाश शिवहरे के आमंत्रित सदस्यों घोषित।
(बैतूल शंकर राय)भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार संभागीय संगठन प्रभारी कांतदेव सिंह एवं जिला संगठन प्रभारी सुदर्शन गुप्ता की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने जिला कार्यसमिति की घोषणा की है। कार्यसमिति की घोषणा के साथ ही पार्टी संगठन में स्थाई आमंत्रित एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। नई कार्यसमिति को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

घोषित जिला कार्यसमिति में भैंसदेही नगर मंडल से अनिल सिंह ठाकुर पूर्व नपा.अध्यक्ष, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रमोद महाले, जनपद सदस्य ऋषभदास सावरकर, वासूदेव धोटे एवं  ग्रामीण मंडल से कैलश शिवहरे को शामिल किया गया है। इन नामों के शामिल होने से भैंसदेही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यसमिति में स्थाई आमंत्रित सदस्यों के रूप में दुर्गादास उइके, हेमंत खंडेलवाल, महेंद्रसिंह चौहान, चंद्रशेखर देशमुख, डॉ. योगेश पंडाग्रे, गंगा उइके, राजा पंवार, रामचरित्र मिश्रा, राजा ठाकुर, शिवप्रसाद राठौर, अलकेश आर्य, जितेंद्र वर्मा, अनिलसिंह कुशवाह, जितेंद्र कपूर, वसंत बाबा माकोड़े, आदित्य बबला शुक्ला, ज्योति धुर्वे, रामजीलाल उइके, अशोक कड़वे, गीता उइके, मंगलसिंग धुर्वे, चैतराम मानेकर, लता महस्की, सूरजलाल जावलकर एवं विनय भावसार को जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा संगठन द्वारा जिला कार्यसमिति के साथ विभिन्न वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण भूमिका दिए जाने से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

#monsoon
Advertisement

Comments

Be respectful. Moderated by our desk.

No approved comments yet — be the first to add one.

More from Purna Express