Skip to content
Breaking
Parliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive dayParliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive day
Politics

शिक्षा संजीवनी अभियान से संवरेंगी स्कूल की तस्वीर, विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान

PPurna Express DeskNewsroom · Betul, M.P
5 Sept 2026 · 03:48 pm 4 min 0
Aa
शिक्षा संजीवनी अभियान से संवरेंगी स्कूल की तस्वीर, विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन
(बैतूल शंकर राय) शिक्षक दिवस के अवसर पर भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री महेंद्र सिंह चौहान विकासखंड भीमपुर की माध्यमिक शाला रम्भा पहुंचे। यहां उन्होंने शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की।

विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान ने विद्यालय परिसर में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिले, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दौरान विधायक ने विद्यालय के बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक गतिविधियों और स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान करना उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने विद्यालय के विकास कार्यों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#monsoon
Advertisement

Comments

Be respectful. Moderated by our desk.

No approved comments yet — be the first to add one.

More from Purna Express