हेमंत खडेलवाल पहुंचे भैंसदेही, स्व. हरीश सिंह ठाकुर को दी श्रद्धांजलि परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी दी श्रद्धांजलि।


हेमंत खडेलवाल ने परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही। उन्होंने स्व. हरीश सिंह ठाकुर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि परिवार के किसी सदस्य को खोने का दुख अपूरणीय होता है और ऐसे कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा रहना ही सच्ची संवेदना है।

प्रदेश अध्यक्ष का शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचना भाजपा संगठन में कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के साथ आत्मीय जुड़ाव को भी दर्शाता है। खडेलवाल ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है।

इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बैतूल सांसद दुर्गादास उइके, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, हंसराज धुर्वे, नरेश फाटे, डाक्टर महेंद्र सिंह चौहान, सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Be respectful. Moderated by our desk.
No approved comments yet — be the first to add one.
