Skip to content
Breaking
Parliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive dayParliament passes digital governance bill; oversight council to be notified within 14 daysSensex ends at record high; banking index up 2.4 per centIMD issues heavy rainfall alert for six districts over the next 48 hoursIndia seal series 2-1 with six-wicket win under lightsPetrol and diesel prices unchanged for the 19th consecutive day
Politics

जनता की समस्या सुनते ही सक्रिय हुए विधायक महेंद्र सिंह चौहान, अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

PPurna Express DeskNewsroom · Betul, M.P
14 Sept 2026 · 07:18 pm 4 min 00 reading now
Aa
जनता की समस्या सुनते ही सक्रिय हुए विधायक महेंद्र सिंह चौहान, अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर दिए त्वरित समाधान के निर्देश
(बैतूल शंकर राय)भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने बैतूल स्थित अपने कार्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे आमजन एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

विधायक चौहान ने प्रत्येक समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से मोबाइल पर चर्चा की और समस्याओं का तत्काल निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। विधायक की इस तत्परता से ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में भी संतोष देखने को मिला।

इस दौरान सड़क, बिजली, पानी, राजस्व सहित विभिन्न स्थानीय मुद्दों को लेकर लोग विधायक के समक्ष पहुंचे। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं के निराकरण में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पात्र लोगों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए।

विधायक महेंद्र सिंह चौहान का आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनना और मौके से ही अधिकारियों से चर्चा कर समाधान की पहल करना उनकी सक्रिय कार्यशैली को दर्शाता है। इससे ग्रामीण जनता को यह भरोसा भी मिल रहा है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है और समाधान के लिए तत्काल प्रयास किए जा रहे हैं।

#monsoon
Advertisement

Comments

Be respectful. Moderated by our desk.

No approved comments yet — be the first to add one.

More from Purna Express